बिहार

20 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत लंका कछुआरा गांव में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जले होने के कारण गांव के लोग बिजली पानी की किल्लत की घोर समस्या का सामना कर रहे हैं। गांव वालों को बिजली नहीं रहने के चलते कुआं और चापाकल के पानी पर आश्रित होना पड़ा है। इतना ही नहीं बिजली नहीं रहने के कारण धान की रोपनी के लिए पटवन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास जमा होकर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements
Ad 1

इस मामले में इस एरिया के बिजली अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने पर दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में लगाया गया था जो दूसरे दिन जल गया। बिजली अधिकारी की मानें तो इस गांव में जिस ट्रांसफार्मर की जलने की बात कही जा रही है उससे अधिकांश लोग अवैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का उपभोग कर रहे थे। बिजली अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया है और अब गांव वाले वैध रूप से कनेक्शन के लिए आवेदन किए हैं , एक-दो दिन में बिजली की समस्या दूर करते हुए ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: