ताजा खबरेंबिहार

पोखर में नहाने के दौरान नाबालिग बच्ची की डूबने से मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत भूसौला दानापुर में गुरुवार को पोखर में नहाने गई नाबालिग बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्ची को पोखर से निकाला। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पटना औरंगाबाद एनएच 98 ,फुलवारी जानीपुर – नौबतपुर व एम्स से खगौल लख मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए जमकर करीब तीन घण्टो तक उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। तत्काल मुखिया द्वारा मुआवजा देने और बाद में सरकार द्वारा ₹5 लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।

घटना के बारे में लोगों ने बताया कि मोहन मांझी की बेटी सविता कुमारी 12 साल अपनी सहेली एतवारी कुमारी के साथ पास के खेत में बने पोखर में नहाने गई थी। जहां उसकी डूब कर मौत हो गई जब कि किसी प्रकार एतवरीया कुमार बच कर निकली और इस बात की जानकारी सविता के परिजनों को दिया। सूचना मिलने के साथ ही लोग पहुंचे और शव को निकाल कर एनएच 98 पर मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर आगजनी करने के बाद पूरी तरह यातायात ठप कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। भूसौला दानापुर के ग्रामीणों ने बच्ची के शव के साथ जानीपुर फुलवारी मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते हैं फुलवारी शरीफ थाना के साथ-साथ अंचलाधिकारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने मनाने का प्रयास किया। अंचलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन के तहत सरकार से मिलने वाली राशि के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दी है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: