बिहार

थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर लगा जनता दरबार

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में आज शनिवार 28 मई को राजस्व अधिकारी नरपतगंज राहुल कुमार के मौजूदगी एवं थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के नेतृत्व में जमीनी विवाद को लेकर लगा जनता दरबार।

Advertisements
Ad 1

जनता दरबार में फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद से जुड़े दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर बारी बारी से अपनी समस्या को अधिकारी के समक्ष सुनाया। अधिकारी ने लोगों से जुड़ी सभी समस्या को सुनते हुए दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले का निपटारा किया।वहीँ कुछ मामले में साक्ष्य नहीं रहने के कारण दोनों पक्षों से कहा गया कि अगले जनता दरबार में साक्ष्य लेकर उपस्थित होना है। जनता दरबार थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न किया गया।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: