बिहार

नि:शक्‍त व्यक्तियों को उनके अधिकारों से वंचित क्यों रख रही है, बिहार सरकार : आप

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, सोशल मीडिया अध्यक्ष मो० तुफ़ैल, राजकुमार, बांके बिहार के साथ एक प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया पर वायरल दिव्यांग लड़की सीमा के गांव विशनपुर पंचायत के फतेहपुर का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा- विशनपुर पंचायत में अकेली दिव्यांग बच्ची सीमा नही है। उसी गांव में किशन भी रहता है। जो देख और बोल नही सकता है। दोनों पैर से लाचार है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। गांव के लोग बताते हैं कि विशनपुर पंचायत और भी दिव्यांग बच्चे हैं।

बबलू प्रकाश ने बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग और नि:शक्‍तता आयुक्त से पूछा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के आलोक में बिहार दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2017 कानून का अनुपालन जमीनी स्तर पर क्यों नही की जा रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि दिव्यांग बच्ची सीमा का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सरकार और उनके अधिकारी, सरकारी योजना लेकर दिव्यांग लड़की के गांव पहुंचने लगे। उसी पंचायत में किशन रहता उसको एवं अन्य नि:शक्‍त व्यक्तियों को उनके अधिकारों से वंचित क्यों रखा जा रहा है ? बिहार सरकार से मांग है कि सूबे के सभी पंचायतों का सर्वे कराया जाए और दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2017 का अनुपालन जमीनी स्तर पर क्रियान्वित की जाए।

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

error: