बिहार

ग्रीष्मावकाश काल मे “कमाल का कैम्प” का आगाज़

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): ग्रीष्मकालीन छुटियाँ आज से शुरू हो गयी है इसी दौरान बच्चों के लिए स्वयंसेवी संस्था प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छः सौ आठ स्वयंसेवकों के द्वारा अपने मोहल्लों के दस-दस बच्चों के साथ ” कमाल का कैम्प ” समर कैम्प का आगाज़ किया गया। इस कैम्प में कक्षा चार से छः के ऐसे लक्षित बच्चों को चयनित किया गया है, जिन्हें सरल अनुच्छेद धाराप्रवाह एवं सहजता से पढ़ने में परेशानी हो रही है । उन्हीं बच्चों के साथ आज से खेल – खेल में छः प्रकार की गतिविधियाँ वार्म-अप, भाषा का खेल , कहानी, ध्वनि-चिन्ह , लेखन एवं गणित के खेल किये जा रहे हैं । यह कैम्प अठारह जून तक बच्चों के साथ संचालित रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

वार्ड सत्तर के पार्षद विनोद कुमार द्वारा अपने क्षेत्र में संचालित ” कमाल का कैम्प” का उद्धघाटन कर कक्षा का संचालन प्रारंभ करवाये । स्वयंसेवकों को शिक्षा के बदले शिक्षा कार्यक्रम के तहत डिजिटल रेडिनेश कोर्स और सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जायेंगे । इस कार्यक्रम का बेहतर संचालन में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय , सुधांशु कुमार , स्नेहा रानी , नेहा कुमारी, सुनील कुमार एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान हैं।

Related posts

सांसद सुरेंद्र यादव की पहल से जहानाबाद पटना-गया रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से जहानाबाद के विकास को एक नया आयाम मिलेगा : एजाज अहमद

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

error: