झारखण्ड

सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग से मांगा समय, सांसद ने लिया आड़े हाथ

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): नोटिस का जवाब देने के लिए झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के समय मांगा है। इसमें उन्‍होंने मां रुपी सोरेन की बीमारी का जिक्र किया है। सीएम के इस कदम पर भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने आड़े हाथों लिखा है।सीएम हेमंत सोरेन की मां अभी हैदराबाद के एक अस्‍पताल में भर्ती है। वहां उनका इलाज चल रहा है। सीएम ने आयोग को मावनीय आधार पर जवाब देने के लिए समय मांगा है। बतातें चलें कि खनन पट्टा प्रकरण में आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन को 2 मई को नोटिस भेजा था। इस मामले में 10 मई तक जवाब मांगा था। हेमंत सोरेन के मां की बीमारी का जिक्र कर समय मांगने पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने आड़े हाथों लिखा है। उन्‍होंने ट्व‍िट कर लिखा, ‘मॉं तो भगवान होती है, मुख्यमंत्री जी आप पिछले 5 दिन से शादी,विवाह, जनेऊ का भोज राँची में खा रहे हैं और बहाना माता जी की बीमारी का जो हैदराबाद में हैं, कहां तक भ्रष्टाचार में डूबेंगे @ECISVEEP। इस्तीफा देकर साफ आइए।‘

Related posts

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया

चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

error: