बिहार

शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे के भाई को पीट-पीटकर हत्या, नही हुई शादी लौटा बाराती

नालन्दा(राकेश): बेन थाना क्षेत्र के अकैड गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान हंगामा हो गया। जिसमें सरात पक्ष के लोगों ने दूल्हे के ममेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र शिव कुमार है।
घटना के बाद दूल्हे ने शादी कैंसिल कर दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। युवक की मौत इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में हुई। मृतक के परिवार ने बताया कि परबलपुर थाना क्षेत्र के बाना बिगहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र भूषण कुमार की बारात अकैड गांव गई थी। उसकी शादी किशोर प्रसाद की पुत्री के साथ हो रही थी। बारात में दूल्हे का ममेरा भाई शिवकुमार भी गया। जलमासा से बारात नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर गई। जहां जयमाला के दौरान फेन स्प्रे करने पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद वधु पक्ष के लोग मोटे-मोटे बल्ले से बारातियों की पिटाई करने लगें। उसी दौरान शिवकुमार के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूल्हा व परिजन उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाएं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शादी समारोह के दौरान घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

error: