बिहार

एसएसबी जवान एवं नेपाल प्रहरी के साथ सीमा पर किया संयुक्त गश्ती

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखण्ड के सीमा क्षेत्र फुलकाह में पड़ोसी देश नेपाल के साथ बॉर्डर पर तैनात एसएसबी लगातार सीमा पर नेपाल प्रहरी के साथ मिलकर सयुक्त गश्त किया करते है। संयुक्त गश्ती का उद्देश्य आपसी समवय एवम तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश, इसी के मद्देनजर शुक्रवार 05 मई 2022, समय करीब 09:00 से 10:30 बजे तक 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अंतर्गत ‘सी’ समवाय फुलकाहा की दोनो सीमा चौकियों (पत्थरदेवा और पथराह) द्वारा नेपाल सशस्त्र प्रहरी दीवानगंज के साथ सीमा स्तंभ संख्या 186 से 186/1 और 189/3 से 190/3 के बीच संयुक्त गश्त की गई। इस अभियान में पथराह टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक उजेन भूटिया तथा पत्थरदेवा टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक सुनील सिंघा ने किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान नो मैंस लैंड पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया एवं सीमा स्तंभ की स्थिति पहले जैसी पाई गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: