नालन्दा(राकेश): जिला के अस्थावां रेफरल अस्पताल में आज एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बन गया। नवजात शिशु रहुई प्रखंड के कुमरडीह गांव निवासी राकेश कुमार का पुत्र है। राकेश कुमार की पत्नी को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद अस्थावां प्रखंड के श्रीचंदपुर स्तिथ मायका से परिजनों ने डिलेवरी के लिए प्रसूता को अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डिलीवरी होने के उपरांत बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर अविकसित है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि नवजात बिल्कुल स्वस्थ है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार की माने तो इस विकार को थानाटोफोरिक डिस्प्लेशिया के नाम से जानते हैं यह एक गंभीर कंकाल संबंधी विकार है जिसकी विशेषता असमान रूप से छोटे पसली, अत्यंत छोटे अंगों और बांहों और पैरों पर अतिरिक्त त्वचा के सिल्वटो से होती है। इस स्थिति वाले शिशुओं में त्वचा के अतिरिक्त सिल्वटो के साथ असमान रुप से छोटे हाथ और पैर होते हैं।
