झारखण्ड

भाग-दौड़ में उसके गर्भ में पल रहे बच्‍चे पर असर पड़ा तबीयत खराब

दुमका(न्यूज़ क्राइम 24): झारखंड की आदिम जनजाति बिरहोर अस्‍ति‍त्‍व का संकट झेल रही है. इसके बावजूद पुलिस विभाग को ‍गर्भवती आरक्षी सरोज बिरहोर पर तरस नहीं आई. पहाड़िया बटालियन में रांची में तैनात सरोज का तबादला पहले सि‍मडेगा कर दि‍या गया. वहां जाने में असमर्थता जताने पर उसकी कमान दुमका के लिए काट दी गई. रांची से दुमका की भाग-दौड़ में उसके गर्भ में पल रहे बच्‍चे पर असर पड़ा. तबीयत खराब होने पर उसे दुमका के कौशल्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्‍टरों ने 17 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन कर मृत बच्‍चे को नि‍काला. अभागन सरोज की गोद सूनी रह गई. सरोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले सूरज देवगम के साथ हुई थी. सूरज देवगम राउलकेला में सिविल इंजीनियर हैं.

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: