क्राइमबिहार

38 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल!

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर आहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल। अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। मृतक व्यक्ति की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के धुरखेली साव का पुत्र 38 वर्षीय सुदेश्वर साव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन अपने पूरे दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सुदेश्वर साव के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है, घटनास्थल से खून से लथपथ गमछी, मोबाइल बरामद की गई है। हत्या की कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: