क्राइमताजा खबरेंबिहार

व्यवसाय प्रमोद बागला की हत्या मामले में 7 लोग गिरफ्तार

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली इलाके में अपराधियो द्वारा खाद्य तेल के प्रतिष्ठित व्यवसाय प्रमोद वागला की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने 7 अपराधियो को गिरफ्तार किया है, वही अपराधियो के पास से हत्या में इस्तेमाल किये गए मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। वही पटना सिटी डीएसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चला कि शराब माफियाओ के विरोध में इस घटना का अंजाम दिया गया है । इलाके के शराब व्यवसाय जयकांत राय और उसकी पत्नी सुमन देवी से मृतक का शराब बेचने के खातिर विवाद रहा था। वही जेल में बंद जयकांत राय और उसकी पत्नी के इशारे पर उनके गुर्गो ने सुनियोजित ढंग से हत्या का अंजाम दिया है।

हत्या की घटना का भंडा फोड़ करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। जिसमें आलमगंज थाना, खाजेकलां थाना, चौक थाना और मालसलामी थाना शामिल है। इस सभी थाना से पुलिस की टीम गठित की गई और हत्या का खुलासा किया गया। जहां पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाको से 7 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इस कांड का मास्टर माइंड मोनू पटेल है, जो अपने साथी धीरज पटेल, राकेश कुमार, अजित कुमार, रतन कुमार, कुंदन जायसवाल और विक्की पटेल के साथ मिल कर हत्या के घटना का अंजाम दिया है। इस कांड एक अभ्युक्त फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: