बिहार

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर नवाबगंज में रामनवमी पूजा को लेकर जोरों पर तैयारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर नवाबगंज में मां दुर्गा की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जा रही है।आज सुबह सवेरे कलश स्थापित कर पंडित गोपाल झा द्वारा मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर परिसर में मौजूद रहे।वैसे नियमित रूप से स्थानीय सीताराम पोद्दार जी द्वारा प्रत्येक दिन मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे चैती दुर्गा मंदिर भी कहते हैं । ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर यहां भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यह मंदिर काफी पुराना है और लोगों की इस मंदिर के प्रति बड़ी आस्था है। प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। इस मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा मेले का आयोजन भी कराया जाता है। अष्टमी एवं नवमी को यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

error: