बिहार

जिला चिकित्सा पदाधिकारी अररिया ने फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सिविल सर्जन ने ओपीडी, आपरेशन थियेटर,प्रसव कक्ष, सामान्य रोगी वार्ड,टिकाकरण केंद्र,पैथोलॉजी सेंटर,पंजीयन कक्ष, शौचालय, मूत्रालय,भोजनालय,पुराना पीएचसी भवन, कोविड टीकाकरण का डाटा अपलोड सेंटर सहित परिसर का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि आपरेशन थियेटर में ऑपेरशन टेबल,लेबर रूम में लेबर टेबल दिया जायेगा।उन्होंने शौचालय की स्थिति को सही करने के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग किये जाने की जानकारी दी।इसके अतिरिक्त सीबीसी मशीन के लिए केमिकल और इंक उपलब्ध शीघ्र अस्पताल को कराये जाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि कोविड के कारण नियमित चिकित्सीय कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव दो वर्षों में पड़ा, जिसे अब दूर कर दूरूस्त किया जा रहा है।उन्होंने सरकारी अस्पताल में अत्याधुनिक बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने का दावा किया।उन्होंने पिछले बार निरीक्षण के क्रम में दिए गए गये निर्देशों का अस्पताल प्रबंधन की ओर से समुचित पहल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisements
Ad 1

सिविल सर्जन के साथ उनके सहायक अनिल शर्मा,जिला भेक्टर बॉन डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह के अलावे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा,अस्पताल प्रबंधक नाजिश अहमद नियाज,पीएचसी प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार, खतीब अहमद,प्रभाष कुमार प्रशांत, डॉ नरगिस जमाल, डॉ शिला कुंवर, डॉ गौहर ताज, डॉ अली अकबर अंसारी, डॉ केएन सिंह समेत नरेश सिंह, परमेश कुमार, रंजन कुमार, हेमंत कुमार, जयप्रकाश, हसीब अंसारी, अफरोज नसीम, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

फुलवारी शरीफ में चार वर्षीय राहिल अकरम कादरी का पहला रोज़ा, परिवार में खुशी की लहर

एम्स पटना में कॉक्लियर इम्प्लांट दिवस का आयोजन

एम्स पटना में अग्नि सुरक्षा, अस्पताल निकासी और आपदा आपूर्ति प्रबंधन पर विशेष विमर्श

error: