अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी जोगबनी के जवानों ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर नशीली दवाओं के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह निर्देश पर सीमा पिलर संख्या 180/पी पी68 के समीप गुप्त सूचना के आधार पर समय करीब 6:15 बजे नाका ड्यूटी के दरमियान हेड कांस्टेबल शंभू कुमार सिंह ने भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर जा रहे होंडा लिवो बाइक को शक के आधार पर जांच किया तो बाइक की डिक्की से प्रतिबंधित नशीली डायलेक्स डीसी नामक सिरप 144 पीस बरामद हुआ जिसे जप्त कर बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति को धर दबोचा। दबोचे गए दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर, बोकरा वार्ड संख्या-07, पोस्ट-हल्दिया, थाना -सिमराहा निवासी अब्दुल मजीद एवं मोहम्मद कबीर बताया है। पूछताछ के बाद कागजी खानापूर्ति करते हुए उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया।
