बिहार

जोगबनी बथनाहा मार्ग मध्य रात्रि से पूर्णरूपेण बन्द हो जाएगा

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के जोगबनी मीरगंज में परमान नदी पर अवस्थित पुल पर 25 मार्च की मध्य रात्रि से वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद हो जाएगा। पथ निर्माण विभाग अररिया के द्वारा ऐसा निर्णय पुल की मरम्मतीकरण कार्य प्रारंभ करने को लेकर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

मालूम हो कि पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़े वाहनों का परिचालन विगत जनवरी माह से ही बंद था। जबकि छोटे वाहनों का परिचालन जारी था।परंतु विभाग द्वारा पुल की मरम्मती कार्य प्रारंभ करने के कारण 25 मार्च की मध्य रात्रि से पुल को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया जाएगा। इस बाबत की सूचना पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा सभी एजेंसी सहित अनुमंडल प्रशासन व पुलिस को दे दिया गया है। वहीं छोटे वाहनों को जोगबनी आनेजाने के लिए विभाग द्वारा दो प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है। जिसमें से एक मिथिला पब्लिक स्कूल भद्रेश्वर से पंचवटी हनुमान मंदिर, पीपरा पुल सैनिक रोड होते हुए है तो दूसरा मीरगंज पुल की बांयी ओर से कोचगामा पुरानी जोगबनी, तेलियारी खजुरबाड़ी रेलवे ढाला होते नेताजी चौक होते हुए है। वहीं विभाग ने पुल को अवरुद्ध करने की सारी तैयारी कर ली है तथा संवेदक को अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ कर सम्पन्न करने का आदेश भी दे दिया है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: