धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): आज का कतरास की रहने वाली नंदनी देवी की मां सरस्वती देवी ने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन सदस्य शिल्पी शर्मा को फोन पर सूचना दी कि मेरी बेटी को मेरे दामाद राहुल कुमार पिता बैजू मंडल,ननद काजल देवी खुसबू कुमारी,सास मिना देवी द्वारा होली के समय से मिलकर इतनी बुरी तरीके से मारपीट हुई जिससे मेरी पुत्री नंदनी देवी इतनी बुरी तरीके से जख्मी हो गई कि उसे हमारे स्थानीय हॉस्पिटल कतरास नर्सिंग होम मैं भर्ती करवाया लगातार नंदनी कुमारी के ससुराल वालों से संपर्क करने के बाद भी वह देखने तक नहीं आए और उल्टा कह रहे हैं कि लड़की को ऐसे ही विदाई करवा दिया जाए क्योंकि अब नंदनी देवी को अपनी जान का खतरा है इसीलिए उन्होंने शिल्पी शर्मा से मदद की गुहार लगाई। पूरी जानकारी मिलने के बाद शिल्पी शर्मा ने तत्काल लड़की के ससुराल वालों से बात की और तुरंत हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कहा। अभी भी लड़की के ससुराल वाले हॉस्पिटल आने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं और लड़की यहां अपने स्वास्थ्य से जूझ रही है। मामले की पूरी जानकारी महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी सोनिका वर्मा जी और कतरास थाना प्रभारी श्री रणधीर सिंह जी को फोन पर शिल्पी शर्मा ने दिया।
