उत्तरप्रदेश

योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी पर लगी मुहर, शुक्रवार को होगा CM का शपथग्रहण

लखनऊ(न्यूज़ क्राइम 24): उत्‍तर प्रदेश के बीजेपी विधायकों की बैठक में आज योगी आदित्‍यनाथ को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना गया. योगी लगातार दूसरी बार कल यूपी के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. अपने संबोधन में योगी ने लोगों को याद दिया कि यह पहली बार है जब किसी सीएम को राज्‍य में लगातार दूसरा कार्यकाल मिल रहा है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने दिखाया है कि चुनावों को राष्‍ट्रवाद और सुशासन के मुद्दे पर लड़ा जा सकता है. यूपी में हाल ही में हुए चुनावों में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सत्‍ता में वापसी की है, करीब चार दशक बाद ऐसा हुआ हुआ कि कोई पार्टी कार्यकाल पूरा करने के बाद यूपी में फिर सत्‍ता में आई है.

Related posts

शादी से पहले पूर्व विवाह छिपाने का आरोप, चार माह से पत्नी वापस नहीं आई; एसपी से कार्रवाई की मांग

राधा अष्टमी श्री राधा रानी छठी पर सजा राधा रानी का दरबार

स्वास्थ्य मंत्रालय आज तक स्वस्थ्य नही हुआ अस्वस्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्री है : रणवीर सिंह सेंगर

error: