बिहार

बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या, शव को खंधा में फेंका!

नालंदा(राकेश): थरथरी थाना क्षेत्र के अतबल बीघा गांव में गेहूं के खेत से विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नरेश यादव की पत्नी संजू देवी के रूप में की गई है। मृतका के जीजा नूरसराय थाना क्षेत्र के संजय कुमार ने बताया कि अतबल बीघा गांव से फोन आया कि उसकी साली की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया है। और ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार है। जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो गेहूं के खेत में शव पड़ा हुआ था।उसका आरोप है कि उसका पति अक्सर मोटरसाइकिल का डिमांड कर उसके साथ मारपीट किया करता था। मांग पूरी नहीं होने पर खाने में जहर देकर उसकी बहन की हत्या कर दी गई और शव को गेहूं के खेत में छोड़कर फरार हो गया।लाश मिलने की सूचना पर पहुंची थरथरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थरथरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि पति पत्नी के बीच में कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद पत्नी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे मौत हो गई। मायके वाले जो भी लिखित आवेदन देंगे उस पर जाँचो उपरांत कार्यवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: