झारखण्ड

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार, राजधानी में लगातार दूसरे दिन तीसरी महिला की हत्या!

 राँची(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी राँची में जहां शुक्रवार को 2 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई वहीं शनिवार को दूसरे दिन भी एक महिला की हत्या हो गई।शनिवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। घटना पंडरा इलाके की है जहां एक 25 वर्षीय युवती का शव उसके ही प्रेमी के घर से बरामद किया गया । युवती की हत्या बड़े ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट कर की गई है। शनिवार की देर शाम इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जिस युवती की हत्या की गई है उसकी पहचान हो गई है।युवती लातेहार की रहने वाली थी।राँची में राधा नगर में किराए के मकान में रह रही थी। वहीं उसका प्रेमी भी फरार है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी नहीं ही की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम राँची के पंडरा थाने में एक लड़की ने फोन कर जानकारी दी कि उसके भाई जिसका नाम प्रशांत है उसके कमरे से खून निकल रहा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खुला तो अंदर खून से लथपथ एक ही युवती का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि जिस युवती की हत्या हुई है वह प्रशांत नाम के युवक की प्रेमिका है।वह अक्सर प्रशांत से मिलने आया करती थी। हालांकि युवती को नाम से प्रशांत के घरवाले भी नहीं जानते थे। इधर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को शक है कि प्रशांत ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो चुका है। प्रशांत का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस प्रशांत की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: