क्राइमताजा खबरेंबिहार

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

दानापुर(आनंद मोहन): रविवार को रूपसपुर दीघा मुख्य मार्ग में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में रो – रो कर बुरा हाल है। रूपसपुर पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। राजेंद्र साव पुत्र मृतक पप्पु कुमार है जो रामजी चक के गांधी गली का रहने वाला है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक पप्पू कुमार बीते 1 दिन पहले घर से पैदल निकला था परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिल सका आज उसकी शव बरामद हुई है। जिसे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश – ड्रोन शो, लेजर शो और जीविका दीदी की रसोई से होगा कांवरियों का स्वागत

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

error: