बिहार

चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ उपमुख्यमंत्री ने की प्री-बजट बैठक

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बजट पूर्व बैठक की एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यक प्रावधानों के विषय में विमर्श किया। पटना के पारस एच.एम.आर.आई. अस्पताल के निदेशक डॉ० ए.ए. हई और रूबन अस्पताल के निदेशक डॉ० सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बिहार के आगामी बजट में आम लोगों की सुविधा के दृष्टिकोण से चिकित्सा के क्षेत्र में कतिपय आवश्यक प्रावधान करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह करते हुए कहा कि आगामी मेडिकल बजट को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया जाए। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत वर्तमान में सी.जी.एच.एस. स्वीकृत अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा है। इसके लिए क्लीनिकल एक्ट में आवश्यक संशोधन करके अन्य अस्पतालों को भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत जोड़ा जाए। साथ ही, बिहार सरकार व्यापक जनहित में अल्पकालीन और दीर्घकालीन हेल्थ पॉलिसी बनाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बजट पूर्व बैठक सकारात्मक रही है। उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव पर स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे एवं विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों से विचारोपरान्त आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनमानस को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के अंतर्गत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर लाभ आम लोगों को मिल सके। चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल में जयप्रभा मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ० अरुण कुमार, एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० संजीव, पारस अस्पताल के डॉ० तलत हालिम, आई.जी.आई.एम.एस. के अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल, मेदांता अस्पताल के उपनिदेशक डॉ० रवि शंकर, अपोलो अस्पताल के यूनिट हेड डॉ० अजय कुमार, डॉ० सुनील कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० पूनम दीक्षित, पटना के हेल्थ केयर एक्सपर्ट खुर्शीद अहमद, मगध अस्पताल के डॉ० मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय चिकित्सकगण प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन

error: