ताजा खबरेंबिहार

हटा प्रतिबंध : बिहार में अब नौ बजे से पहले खुल सकेंगे स्कूल

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): जिला प्रशासन ने शनिवार को ठंड में गिरावट को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से संबधित पहले से लगाए गए सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है। बिहार में स्कूल अब सुबह नौ बजे से पूर्व भी खुल सकेंगे. साथ ही शाम तीन बजे के बाद भी कक्षाएं चलायी जा सकती हैं. इसको लेकर पटना के जिलाधिकारी डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ठंड को देखते हुए जिले में छह फरवरी 2022 को शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे 21 फरवरी के प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

ठंड को देखते हुए पहले लगा था प्रतिबंध-

पिछले प्रतिबंध में कक्षाओं को सुबह नौ से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद चलाने पर रोक लगा दी गयी थी. अब उन प्रतिबंधों को हटाने के बाद 21 फरवरी से स्कूलों की कक्षाएं पूर्व की तरह चल सकेंगी. मालूम हो कि जिले के अधिकांश स्कूलों में पहले नौ बजे से लेकर तीन बजे तक कक्षाएं चल रही थीं. अब डीएम के नये आदेश के बाद स्कूलों को अपना टाइम रिशेड्यूल करना होगा. शनिवार को अधिकांश स्कूलों की ओर से टाइमिंग को लेकर नये आदेश जारी कर दिये जायेंगे।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: