बिहार

आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार अभियान द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिता परीक्षा आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान अंतर्गत पटना के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान क्रैक जेईई नीट द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 27 फरवरी को मेधावी छात्रों के चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें लगभग सभी जिले से अभी तक करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इस परीक्षा के द्वारा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पूरे प्रदेश से कुल 40 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का चयन होना है जिसमें से 20 आईआईटी एवं 20 नीट के लिए होंगे। इंजिनियरिंग हेतु 10वीं एवं मेडिकल हेतु 12वीं की इस वर्ष के वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी योग्य होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की तैयारी अनुभवी एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूर्णतः निःशुल्क होगी। विदित हो की आईए, मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान गत वर्ष बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के गृह विभाग विशेष सचिव श्रीमान विकास वैभव के मार्गदर्शन में शुरू हुई है, जो शिक्षा, समता एवं उद्यमिता जैसे विकास के आधारभूत स्तंभ पर केंदित है। प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने हेतु फार्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों हीं माध्यम में उपलब्ध हैं। ऑनलाइन का लिंक अभियान के सभी अध्याय एफबी पेज पर उपलब्ध है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। आईए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: