ताजा खबरेंबिहार

पुलवामा हमले के शहीदों को फुलवारी में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): सोमवार को पुलवामा हमले के शहादत के 3 वर्ष पूरे हो जाने अवसर पर शहर में देर साल युवाओं ने शहीदों को सलाम करते हुए कैंडल मार्च निकाला । नोहसा से शहीद भगत सिंह चौक तक श्रधांजलि देने युवाओं की भीड़ मोमबत्ती जलाकर हाथो में लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलवामा हमले के शहीदों को सलाम करते हुए देश भक्ति नारेबाजी की। शहीद भगत सिंह चौक पर जमा युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे युवाओं ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत हम नहीं भूल सकते । हमारे देश के वीर जाबांज सैनिक सीमा पर दिन-रात अपनी जान तक गवा देते हैं तब जाकर हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें भारतीय सेना के 40 वीर सैनिक शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में युवाओं ने भारत माता की जय,वीर शहीद अमर रहे जैसे नारों के साथ कैंडल मार्च किया गया।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: