बिहार

मॉर्निंग वॉक पर निकले किसान को गोलियों से भूना

नालंदा(राकेश): हरनौत प्रखंड इलाके के गोखुलपुर ओपी इलाके के बजरंगी मोड़ के समीप मॉर्निंग वॉक करने निकले किसान को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया । मृतक की पहचान भाथा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के रूप में की गयी है। मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे । अचानक उन्हें पता हुआ की उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते पुलिस शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ ले आई। थाना के चंद कदमों पर ताबड़तोड़ फायरिग हुई है और पुलिस को पता नहीं चल सका । परिजन थानाध्यक्ष पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं ।मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा था। 500 मीटर की दूरी में उन लोगों का घर था । बावजूद पुलिस ने किसी भी परिजनों को सूचना नहीं दिया शव को अस्पताल ले आई। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमनी सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली उन्होनें बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जाँचो उपरांत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।

Related posts

समय पर जांच और सही इलाज से मातृ एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी

पूर्णिया जिले में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

error: