बिहार

सरस्वती पूजा को लेकर अंचल पदाधिकारी नरपतगंज कर रहे हैं क्षेत्र का निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर नरपतगंज अंचल पदाधिकारी ने क्षेत्र का किया भ्रमण। मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष सरस्वती पूजा स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर सादगी के साथ मनाया जा रहा है। वहीं पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, परंतु 2 दिनों से हुए मौसम खराब की वजह से लोग घर में रहने को विवश हैं।

खराब मौसम में भी बच्चों में इतनी उत्साह है कि मां शारदे की दर्शन के लिए घर से निकल पड़े हैं।वहीं कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार इस बार कम स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा स्थल देखा गया है। वहीं पूजा पंडालों की निरीक्षण अभियान में अंचल पदाधिकारी नरपतगंज शंभू प्रकाश, फुलकाहा थाना के एएसआई श्रीराम शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर महीने पंचायत से लेकर नगर निकाय तक शिविर

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

error: