बिहार

बजट के विरोध मे पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन आम बजट के विरोध में किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व गांव बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव राज किशोर प्रसाद जोग गुरु डॉ मनोज कुमार एवं फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदेव चौधरी द्वारा किया गया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह बजट गरीबों के घावों पर नमक जैसा छिड़का जा रहा है। आगे नेताओं ने कहा कि यह बजट किसानों खेत मजदूरों दिहाड़ी मजदूरों प्रवासी मजदूरो के खिलाफ बतलाया।और कहा जाए तो देश के 80 फ़ीसदी जनता के खिलाफ है।यह सिर्फ और सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों के हितों के ध्यान में रखकर बजट लाया गया है।लगातार फर्टिलाइजर पर सब्सिडी कम करना घरेलू गैस पर सब्सिडी कम करना और 80 फ़ीसदी जनता के पॉकेट से इस महामारी करोना 19 काल में भी पैसा चोरी कर लेना इस बजट का उद्देश्य है ऐसी परिस्थिति में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति इस बजट की घोर निंदा करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि किसानों के हितों में कानून लाया जाए और गरीबों के हित में बजट बनाया जाए ।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: