अररिया(रंजीत ठाकुर): प्रशासन की नाक के नीचे लगातार हो रही अवैध खनन, माफिया में जरा भी भय देखने को नहीं मिल रहा है। प्रत्येक दिन सैकड़ों ट्रैक्टर से बालू व मिट्टी काटकर नदी की सूरत बदल रहा है। यहां तक की नदी के दोनों किनारों की बांध को भी माफियाओं के द्वारा मिट्टी काट कर बेच दिया गया है। लेकिन खनन पदाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी तक खामोश बैठ कर देख रहे हैं तमाशा। इसी कड़ी में आज संवादाता के द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर नदी की तहकीकात करने जब घूरना थाना क्षेत्र के महेशपट्टी गांव स्थित सुरसर ब्रिज के समीप पहुंचा तो देखगया की खनन माफिया नदी से बालू का अवैध खनन कर, नदी किनारे कई स्थानों पर स्टॉक प्वाइंट बनाये हुए है,जबकि इसी रास्ते सीमा सड़क है और इसी सड़क से पुलिस प्रशासन से लेकर सभी वरीय पदाधिकारी आते जाते रहते हैं, लेकिन किसी ने अवैध खनन के तरफ आंख उठा कर नहीं देखा। माफियाओं का मनोबल इतना बढ गया है कि एसएसबी कैम्प के समीप ही सीमा सड़क पर स्टॉक प्वाइंट बना कर रखा हुआ है। जिससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं।
क्या कहते है ग्रामीण:-
नाम नहीं छापने के शर्त पर स्थानीय लोग बताते हैं कि भू माफियाओं के द्वारा खनन पदाधिकारी से लेकर स्थानीय प्रशासन को इस एवज में नजराना दिया जाता है? इसी कारण खनन माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रात के अंधेरे में भी खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आते हैं। इस रास्ते सुबह 3:00 बजे से ही ट्रैक्टर पर बालू लादकर सीमा सड़क से अन्यंत्र जगहों पर ले जाकर बेच देते हैं।
