क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी : सनकी युवक ने दो नाबालिग लड़कियों को छत से नीचे फेंक दिया, एक कि मौके पर ही मौत!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी स्थित पांच मंजिला मकान से दो नाबालिग लड़कियों को छत से नीचे फेंकने से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य लड़की घायल हो गई. बच्ची पीएमसीएच में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. इधर, घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल एक युवक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना को अंजाम देने में दो युवक शामिल थे, जिसमें से एक भागने में सफल हो गया. जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी अनुसार बाजार समिति में फल का कारोबार करने वाले नंदलाल गुप्ता जो उक्त बिल्डिंग के चौथी मंजील पर रहते हैं की दो बेटियां शालू और सलोनी गुरुवार की शाम छत पर खेल रही थीं. अचानक नीचे मौजूद लोगों ने देखा कि दोनों बच्चियों को एक सनकी युवक नीचे फेंक दिया है। जिसके बाद लोगों में सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और इस दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगा दिया। फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक यह जानकारी नही मिल पाई है कि युवक बच्ची को छत से क्यों फेंका क्या कारण था।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: