बिहार

क्रीड़ा भारती के बैनर तले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): क्रीड़ा भारती के बैनर तले पूरे भारत में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार होना तय हुआ है। इसके अंतर्गत विभिन्न संगठन-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल एवं विद्या भारती आदि के कार्यकर्ताओं के द्वारा यह कार्य चल रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को अभाविप फुलकाहा इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पायोनियर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सूर्य नमस्कार कर सूर्यदेव से बल-बुद्धि की याचना कर कार्यक्रम का आरंभ किया। साथ ही,कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रांगण में भी फुलकाहा क्षेत्र के स्थानीय शिक्षक सह कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार की उपस्थिति में स्थानीय समुदाय के दर्जनों युवाओं एवं युवतियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक होना तय हुआ है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

152 छात्रों की मार्कशीट के बदले मांगी रिश्वत, 50 हजार रुपये लेते ही प्रधानाध्यापक विजिलेंस के हत्थे चढ़े

बिहार संग्रहालयों को मिले 9 नए सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सौंपे नियुक्ति-पत्र

पांक पंचायत में सहयोग शिविर का उद्घाटन, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

error: