बिहार

बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा 

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी क्षेत्र के समाजसेवी मदन दास के द्वारा अपने निजी आवासीय परिसर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित किया गया । मूर्ति स्थापना तथा प्राणप्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को 101 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । महिलाओं ने कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे भद्रेश्वर स्थित कोशी मुख्य नहर से कलश में जल भरने के पश्चात जल भरे कलश को नवस्थापित मंदिर प्रांगण में रखा , जिस जल से बजरंगबली की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शुद्धिकरण किया जाएगा । श्री दास ने बताया कि बुधवार को मूर्ति का प्रणप्रतिष्ठा तथा पूजा अर्चना किया जाएगा एवं गुरुवार से 24 घंटा का अष्टयाम संगकीर्तन का आयोजन भी किया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: