बिहार

विशेष अभियान : जिले में लगभग 17 हजार लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में गुरुवार को संचालित विशेष टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 16 हजार लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया गया। अभियान को लेकर जिले में विशेष तैयारी की गयी थी। इसे लेकर क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान संचालित किये गये थे। लिहाजा लोगों ने बढ़-चढ़ कर अभियान में भाग लेते हुए कोरोना का टीका लगाया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस सहित अन्य विभाग की सहभागिता के कारण टीकाकरण को लेकर जिले की युवा आबादी खासा उत्साहित नजर आयी। उन्होंने उत्साहित होकर कोरोना का टीका लगाया।

युवाओं में टीकाकरण के प्रति दिखा उत्साह :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मो मोईज ने बताया कि अभियान को लेकर जिले में 350 चिह्नित स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। सत्र स्थलों पर सभी आयु वर्ग के लोगों के टीकाकृत किये जाने का इंतजाम किया गया था। ताकि टीका लेने में आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों की मदद से क्षेत्र में संचालित उत्प्रेरण संबंधी गतिविधियों का भी अभियान में व्यापक असर देखा गया। इसकी मदद से बड़ी संख्या में 15 से 17 साल के युवा कोरोना का टीका लेने के लिये आगे आये। वहीं दूसरे डोज के टीकाकरण से वंचित लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

16 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण :

Advertisements
Ad 1

अभियान की उपलब्धि के बारे में बताते हुए डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर गुरुवार को संचालित विशेष अभियान के तहत कुल 16, 555 लोगों को टीकाकृत किया जा सका। इसमें लगभग 08 हजार लोगों को टीका का पहला डोज लगाया गया। टीका का पहला डोज लेने वालों में अधिकांश 15 से 17 साल के युवा शामिल हैं। इसी तरह इस क्रम में दूसरे डोज से वंचित लगभग 7, 800 लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। वहीं विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 131 लोगों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगाये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

टीकाकरण ही संक्रमण के खतरों से बचाव का जरिया :

सिविल सर्जन डॉ विधान चंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 20, 22 व 24 जनवरी को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसमें गुरुवार को संचालित अभियान की उपलब्धि पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो किसी कारणवश गुरुवार को संचालित अभियान में कोरोना का टीका नहीं ले पाये हैं। उनके पास 22 व 24 जनवरी को संचालित अभियान में टीका लेने का बेहतर विकल्प मौजूद है। उन्होंने बताया कि टीका लेने में बेवजह देरी नहीं की जानी चाहिये। अब तक यह भलीभांति स्पष्ट हो चुका है कि संक्रमण के खतरों से बचाव का टीकाकरण एक बेहतर जरिया है। इसलिये सभी लोगों का टीका लेना जरूरी है।

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई

error: