बिहार

राजकीय बालिका उच्च विद्यालय अजीम चक की जमीन पर कब्जे का प्रयास!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के संपतचक प्रखंड स्थित अजीम चक राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के जमीन के खाली जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। भू माफिया अवैध ढंग से विद्यालय के मैदानी भाग को कब्जा कर ने के प्रयास में लगे हुए हैं। विद्यालय प्रिंसिपल अनिल कुमार का कहना है कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग जिलाधकारी अंचल अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को दिया गया है ,इसके बावजूद भूमाफिया अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आ रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक अजीम चक राजकीय उच्च बालिका उच्च विद्यालय के लिए करीब ढाई एकड़ जमीन मिला था। जिसमें डेढ़ एकड़ में विद्यालय की बिल्डिंग बनी है और करीब 1 एकड़ जमीन खाली पड़ी है जो बच्चों को खेल के मैदान के लिए उपयोग में लाया जाना था। कोरोना काल में लगातार बंद रहने की वजह से खाली जमीन पर भू माफिया कब्जा करना चाह रहे हैं। इसके लिए वहां निर्माण कार्ड भी शुरू किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस पूरे मामले में संपतचक अंचल अधिकारी नंदकिशोर निराला ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर जाकर उन्होंने जांच की और निर्माण सामग्री हटाने का आदेश दिया। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कौन-कौन लोग सरकारी जमीन पर कब्जा का प्रयास में लगे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा जिस जमीन पर कब्जे की बात हो रही है वह गैर मजरूआ आम जमीन है जो सरकार की संपत्ति है।

Related posts

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

बरबीघा में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, अभिषेक पांडेय बोले ‘पूर्व छात्र विद्यालय की जड़ और पूंजी’

अग्रसेन कॉलेज में नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, पत्रिका ‘अग्रजा’ का चौथा अंक विमोचित

error: