बिहार

कोविड मानक के तहत मास्क चेकिंग का अभियान लगातार जारी है

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोविड मानक के तहत मास्क चेकिंग का अभियान लगातार जारी है। इसके लिए 47 धाबा दल गठित है। आज बिना मास्क लगाए 316 व्यक्तियों से ₹15800की जुर्माना राशि की वसूली की गई। अब तक ₹393400 की वसूली की गई है आज 30दुकानों एवं 28वाहनों की भी जांच की गई।वाहनों से आज ₹71000की जुर्माना राशि की वसूली की गई। वाहनों से अब तक 1109450रू जुर्माना की वसूली की गई है। 7 वाहन जप्त किए गए हैं तथा अब तक 53 दुकानों को सील किया गया है।जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क चेकिंग जागरूकता का अभियान लगातार जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है।सतर्कता एवं सावधानी ही बचाव है। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से सजग रहने, सावधान रहने किंतु पैनिक नहीं करने की अपील की है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: