क्राइमताजा खबरेंबिहार

मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह की हत्या का मामला उलझा, बेटे ने कहा- पिता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना के तख्त श्री हरमंदिर के मुख्य ग्रंथि भाई राजेंद्र सिंह के हत्या का मामला दिन प्रतिदिन उलझता ही जा रहा है। भाई राजेंद्र सिंह के हत्या पर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्यों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा हैं की सुनियोजित तरीके से भाई राजेंद्र सिंह की हत्या की गई है। इस मामले को लेकर गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर कमेटी के कई सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमिटी के हरपाल सिंह जौहर ने कहा कि मुख्य ग्रंथि के पद पर आसीन किसी भी व्यक्ति को जिंदगी भर कोई नहीं हटा सकता उन्होंने कहा कि वे जब तक चाहेंगे अपने पद पर बने रहेंगे। हरपाल सिंह जौहर ने बताया कि मुख्य ग्रंथि को हटाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन जब विरोधियों का प्रयास सफल नहीं हुआ तब उन्होंने भाई राजेंद्र सिंह की हत्या कर डाली।

मुख्य ग्रंथि के बेटे दया सिंह ने स्पष्ट किया कि कई दिनों से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित और जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मसकीन द्वारा उनके पिता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था और उन्होंने बताया कि इन लोगों ने ही उनके पिता की हत्या की साजिश की है। मुख्य ग्रंथि भाई राजेंद्र सिंह के बेटे दया सिंह ने गुरुवार को बैठक में खुले तौर पर स्पष्ट किया कि पिछले कई दिनों से उनके पिता भाई राजेंद्र जी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था उन्होंने बताया कि उन्हें पद छोड़ने के लिए कई दिनों से दबाव दिया जा रहा था।

Advertisements
Ad 1

इस बात को लेकर उनके पिता भाई राजेंद्र सिंह काफी परेशान भी रह रहे थे 13 जनवरी को तख्त श्री हरमंदिर के मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह को खून से लथपथ उनके कमरे में बेड पर पाया गया था उनके गले कटे हुए था और ब्लड गिर रहा था।इसके बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान 17 जनवरी को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद उनके बेटे के बयान पर पटना सिटी के चौक थाने में 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर में प्रबंधन कमेटी के कई सदस्यों ने बैठक के बाद गुरुद्वारे में हड़कंप मचा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने भी इस मामले पर मुख्य ग्रंथि की हत्या एक साजिश के तहत किए जाने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर पुलिस इस मामले की जांच पूरी गहराई से करती है तो ही हत्यारों की शक्ल उजागर होगी।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: