क्राइमताजा खबरेंबिहार

पान बेचने के आर में शराब का कर रहा था धंधा, पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): पटना पुलिस ने शराब का धंधा कर रहे कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग, गुमटी के पास का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पान दुकानदार पान बेचने के आर में रजनीगंधा के डब्बा में टेट्रा पैक शराब को छुपाकर रखता है और बेचता है। पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में उस स्थान पर जाकर दुकानदार की गतिविधियों पर नजर रखने लगे। इस दौरान पुलिस ने देखा कि पान के दुकानदार ने गुमटी के नीचे से एक रजनीगंधा का पुराना डब्बा में से कुछ निकाल रहा था तभी पुलिस सामने आगई जब उसको चेक किया गया तो रजनीगंधा के डब्बा में 180ML का 8पीएम का 6 टेट्रा पैक बरामद हुआ। पुलिस ने कारोबारी छोटू पासवान पिता राम बाबू पासवान, साकिन महेशपुर जो कि मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसे अपने साथ थाना ले गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो कुछ दिनों से यह धंधा पान बेचने की आड़ में कर रहा था। फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

error: