ताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी के एनएमसीएच में 81 और एसजीजीएस से 42 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, चार को मिली छुट्टी!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): जिले में कोरोना रफ्तार लगातार जारी है। एनएमसीएच से कुल 81 और एसजीजीएस से 42 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। बुधवार को नालान्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन डॉक्टर और सात स्वास्थ्य कर्मियों समेत 81 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही चार कोरोना विजेताओं को छुट्टी मिल गई है। तो वहीं श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में 42 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

Advertisements
Ad 1

डॉक्टर के द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक एनएमसीएच अस्पताल के एमसीएच में भर्ती कोरोना मरीज स्वस्थ हुए चार कोरोना विजेताओं को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती 29 मरीजों का इलाज जारी है।

Related posts

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिले में मातृ एवं प्रसवकालीन शिशु मृत्यु निगरानी प्रतिक्रिया पर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

error: