बिहार

बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न, कोई छूट नही!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया. सभी जिलों के डीएम, एसपी और सिविल सर्जन के साथ वर्चुअली रूप से संवाद कर वहां की स्थिति का आकलन किया गया. साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया. केसज, टेस्टिंग, रिकवरी पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इस निर्देश के साथ ही अगले आदेश तक पुराना गाइडलाइन ही लागू रहेगा।

Advertisements
Ad 1

बतादें की बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6413 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में अब एक्टिव के की संख्या बढ़कर 28,659 हो गयी है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री भी कोरोना के चपेट में आगये है इसके साथ ही हर दिन आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। और बात कर ली जाए राजधानी की तो सबसे ज्यादा केस पटना में देखने को मिल रहा है, ताजा अपडेट के मुताबिक आज पटना में 2014 नए मरीज मिले हैं।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: