बिहार

बढ़ते कोरोना के खतरे को नजरअंदाज न करने की इमारत शरिया ने की अपील

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बढते कोरोनो संक्रमण से लोगों को बचाव के लिए फुलवारीशरीफ के इमारत-ए-शरिया में
जनप्रतिनिधियों और पुलिस ऑफिसर के साथ इमारत शरिया के अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना मोहम्मद शिब्ली अल कासमी, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, एएसपी मनीष कुमार सिन्हा, नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम फुलवारीशरीफ के बीडीओ, एसडीओ, थाना प्रभारी के अलावे इमारत-ए-शरिया के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

इस बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि पिछले कोरोना काल के अनुभव को देखते हुए इस बार उस तरह की स्थिति फुलवारीशरीफ में नही आने दें। इसके लिए लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाजर का प्रयोग करने साथ ही सामाजिक दुरी का अवश्य पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

बैठक के बाद मुख्य सड़कों पर निकलकर सबों ने मिलकर वाहन चालकों राहगीरों के बीच मास्क का वितरण भी किया। इस मौके पर सभी लोगों ने संकल्प लिया की लगातार आम लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह कराते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

error: