रांची(न्यूज़ क्राइम 24): लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के एक मामले की सुनवाई 3 दिन तक टल गई है। सुनवाई सोमवार को ही होनी थी। डोरंडा कोषागार से निकासी (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे CBI के स्पेशल जज एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस वजह से सुनवाई तीन दिनों के लिए टल गई है। अगली तारीख छह जनवरी को तय की गई है।
10 दिनों के अवकाश के बाद खुला था कोर्ट :
10 दिनों के अवकाश के बाद 3 जनवरी को कोर्ट खुला था। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई की तारीख भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमा का सामना कर रहे आरोपियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन सुनवाई टालनी पड़ी।
लालू समेत 102 आरोपी हैं केस में :
25 साल पुराने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 104 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।न्यूज़ सभार
