ताजा खबरेंबिहार

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक रद्द!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी डॉक्टरों, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की अवकाश रद्द कर दिए गए हैं. अध्ययन अवकाश व मातृत्व अवकाश को छोड़कर सभी अवकाश 28 फरवरी तक रद्द रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. साथ ही सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि जितने भी चिकित्सक या कर्मी अवकाश पर गये हैं उनके अवकाश को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि जो भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी अवकाश पर हैं, उन्हें अविलंब अपने कर्तव्य पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. इससे अध्ययन अवकाश और मातृत्व अवकाश को छूट दी गयी है।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: