बिहार

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अररिया द्वारा 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अररिया द्वारा 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आर-सेटी,अररिया में किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी 24 प्रशिक्षणाथियो का मूल्यांकन परीक्षा लिया गया ।इस मौके पर एक समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर उपस्थिति अग्रणी विकास प्रबंधक कुंदन कुमार, जीविका के जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर एवं आर सेटी निदेशक संजीव कुमार पांडे द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। एलडीएम कुंदन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।आरसेटी डायरेक्टर संजीव कुमार पांडे ने सभी प्रतिभागियों को ऋण उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करने की बात कही।

Advertisements
Ad 1

जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर ने संबोधित करते हुए कहा कि आरसेटी द्वारा समय समय पर इस तरह का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं के आय को बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। इस तरह के प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है।प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बागनगर की पूनम कुमारी जो जीविका में जीविका मित्र के रूप में कार्य कर रही है ,उनका कहना है ही यह प्रशिक्षण उनके लिए अतरिक्त आय का श्रोत होगा ,प्रशिक्षण लेकर वे काफ़ी खुश है।पूजा कुमारी ने बताई कि अब वे बैंक से ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर खोलने की योजना है।यह प्रशिक्षण कुल 30 दिनों तक चला। प्रशिक्षक के रूप में सोनी कुमारी ने ब्यूटी पार्लर की सभी बारीकियों को अच्छी तरह से बताई। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में आरसेटी के फैकल्टी मोहम्मद तौकीर आलम, दीनदयाल एवं पंकज पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: