बिहार

नरपतगंज के मिरदौल में यूरिया खाद के किल्लत से किसान परेशान

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिरदौल में बुधवार सुबह 4 बजे से ही किसान यूरिया खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसानों को यूरिया नसीब नहीं, ऐसे में गरीब किसान क्या करें?लाईन में लगे किसानों का कहना है कि हमलोग लगातार दो दिनों से यूरिया के लिए लाईन में खड़े होते हैं लेकिन यूरिया नहीं मिल पाता है,वहीं किसानों का कहना है खाद दुकानदार बबलू मिश्रा के द्वारा ब्लैक में तथा नेता सबको बगल से दे दिया जाता है, लेकिन लाईन में लगे गरीब व बेबस किसान के लिए कोई नहीं है हुजूर…? सब के सब धोकेबाज है चुनाव के समय में लंबी लंबी डिंग हाँकने वाले सांसद, विधायक आज सबके सब विलुप्त प्राणी हो चुके हैं, किसानों की समस्या पे आखिर चुप क्यों..? अभी के समय में किसानों की समस्या को उजागर व उससे निजात दिलाने का समय है लेकिन सब चुप है ऐसा क्यों..? आखिर कब तक किसान अपने पीड़ा को दबाये रखेंगे। मौके पर किसान विकास कुमार गुप्ता, अमित यादव, नंदेव ठाकुर, रंजन यादव, महेन्द्र मंडल आदि मौजूद थे।

Related posts

टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सिक्योर कोडिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रक्षाबंधन पर पंचक का साया, जानिए पटना में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

error: