क्राइमबिहार

गौरीचक में कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बरामद, एक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए बहुआरा गांव के सरकारी स्कूल के पास तलाशी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांडेड शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थाना अधयक्ष लालमणि दुबे के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बहुआरा गांव से एक कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर कहीं जा रहा है पुलिस ने कार को घेरकर तलाशी ली तो उसमें से 266 बोतल में भरा करीब 80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार शराब तस्कर जितेंद्र कुमार भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: