बिहार

वृद्धा आश्रम में गर्म कपड़ा वितरण किया गया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): स्व.राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्य स्मृति में इनके परिवार के लोगो ने समाजसेवियों ने पटना सिटी स्थित गुलजार बाग सहारा वृद्धा आश्रम में मौजूद सैकडो लोगों को ठंड से ठिठुरती ठंड में राहत देने हेतु गर्म कपड़े का वितरण किया गया।

कपड़ा वितरण करते हुए ज्येष्ठ पुत्र समाजसेवी सुजीत कुमार कसेरा, पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार कसेरा उर्फ ‘अन्नू कसेरा’, सोनू कुमार एवं सुधीर कुमार ने कहा कि पुरे जीवन काल में स्व राजेश बाबू कसेरा जी ने मानवता , पर्यावरण , धर्म , समाज एवं पशु पक्षी को सेवा में समर्पित कर दिए। हमें सेवा करने की आदत उनसे ही सिखने को मिली। हमारे पिता के असामयिक निधन हो गया था। जिस कारण वह अपने पिता का वृद्धा स्थित में सेवा नही कर पाना भी उनलोगों को आज भी मन मे अफसोस है।

इसलिए पिता तुल्य वृद्ध लोगो को आश्रम में बराबर सेवा देने का संकल्प लिया हुआ है। इन लोगो के बीच गर्म कपड़ा में थर्मोकोट ईनर गंजी, ईनर पैजामा ,, स्वेटर, जूता, मोजा स्कार्फ एवं टोपी के साथ- साथ कई तरह का गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस कार्य मे उनके पौत्र एवं पौत्री सिद्धि कुमारी, अदिति कुमारी, देवस्य कसेरा,शैलवी कुमारी,सिद्ध कसेरा, सुरभि, आंषिका,आरना, टुकटुक और साथ में मुख्य रूप से आश्रम के प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हाई पटेल, हनीफ शेख ,अथिवकता रवि गुप्ता , संगीतकार कार्तिक , भुषण माली, पप्पु मेहता एवं के अन्य कई लोग मौजूद थे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: