पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली का,जहाँ अपराधियो ने घर मे घुस कर 28 वर्षीय यूबक को गोली और लोहा से कुच कर निर्मम हत्या कर फरार हो गये। हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले कि छान बीन की। पुलिस ने मृतक का पहचान रविन्द्र कुमार उर्फ़ हंटर के रूप में किया है। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। परिजनों का कहना है कि मृतक रविन्द्र (श्रेया उर्फ रोमा) नामक युवती से प्यार करता था,लेकिन (रोमा) के परिजन रविन्द्र को पसंद नही करते थे,कुछ दिन पहले ही प्रेमिका के भाई ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मारपीट किया था और जान से मारने की धमकी दी थी, अब घटना का अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार के व्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामला की छान बीन में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।साथ ही नाम जद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।
