बिहार

सच को कभी नहीं दबाया जा सकता है

बिहार(न्यूज़ क्राइम24): राज्य धार्मिक न्यास पार्षद ने। शिव मंदिर, गोसाई कटरा, फुलौड़ी गंज के नाम से मशहूर की गायब संचिका को न्यास पार्षद ने पुनः खोल कर संबंधित धर्मकंटकों असमाजिक तत्व को नोटिस जारी कर 6जनवरी 2022को साक्ष्य के साथ न्यास पर्षद में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

ज्ञात हो कि इस सार्वजनिक मंदिर को हिन्दू समाज के समाजकंटकों ने अपने कब्जे में ले आम लोगों की नजर से दूर कर रखा है। वर्तमान में बिहार सरकार मठ, मंदिरों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए सक्रिय हो उठी है जिसके उपरांत उम्मीद की किरण दिखती है।

मालूम हो कि शिव मंदिर, गोसाई कटरा, थाना चौक की जमीन पर ही भगवती लक्ष्मी बाजार, हेम प्लाजा सह जनता होटल बना है। इससे लाखों रूपये महीनों की आमदनी होती है और दूसरी ओर जमीन के मालिक श्री शिव भगवान अपनी बदहाली पर मंदिर सहित नजरबंद हो आंसू बहा रहें हैं।

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने बयान जारी कर मठ, मंदिरों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के बिहार सरकार के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के इस पहल का भी स्वागत किया है।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: