बिहार

निर्धारित समय के सात दिनों के अंदर टीके की दूसरी डोज लेने वाले होंगे सम्मानित

अररिया(रंजीत ठाकुर): दूसरे डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये जिला स्वास्थ्य विभाग विशेष पहल पर अमल करने जा रहा है। इसके तहत निर्धारित समय के 07 दिनों के अंदर टीका की दूसरी डोज लेने वाले चयनित लाभुकों को पुरस्कृत किया जाना है। राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विभाग को इसे लेकर जरूरी निर्देश प्राप्त है। पुरस्कार के लिये लाभुकों का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया जायेगा। लक्की ड्रा के लिये 27 नवंबर से 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दौरान लगातार पांच सप्ताह तक प्रखंडवार साप्ताहिक रूप से लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित 01 लाभुक को बंपर इनाम व अन्य 10 लाभुकों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जायेगा। पांच सप्ताह पूर्ण होने पर अंत में जिलास्तर पर लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित 03 विजेताओं को बंपर इनाम दिया जायेगा।

समय पर टीका की दूसरी डोज लेने वाले होंगे पुरस्कृत :

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने बताया कि दूसरे डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर इस विशेष पहल पर अमल किया जायेगा। इसमें ड्यू डेट के 7 दिनों के अंदर टीका की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाना है। टीकाकरण की स्थिति को नियत अवधि के अंदर संबंधित पोर्टल अपडेट करने पर लाभार्थी लक्की ड्रा के भागीदार होंगे। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रा के लिये 27 नवंबर से 31 दिसंबर की अवधि निर्धारित है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि पुरस्कार योजना के तहत प्रखंडवार एक विजेता को हर सप्ताह बंपर इनाम दिया जायेगा। अन्य 10 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाना है। अंत में जिला स्तर पर लक्की ड्रा आयोजित कर तीन विजेताओं का चयन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

लक्की ड्रा के माध्यम पुरस्कार के लिये लाभुकों का होगा चयन :

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि पुरस्कार विरतण के लिये 27 नवंबर से 03 दिसंबर, 04 से 10 दिसंबर, 11 से 17 दिसंबर, 18 से 24 दिसंबर व 25 से 31 दिसंबर के बीच पांच सप्ताह निर्धारित किये गये हैं। पहले सप्ताह के लिये लक्की ड्रा के माध्यम से विजेताओं का चयन 04 दिसंबर को किया जायेगा। विजेताओं को उपहार स्वरूप किचेन सेट, गैस चूल्हा, मिक्सर सहित अन्य आकर्षक इनाम दिये जायेंगे।

Related posts

पटनासाहिब : 100 दिन बाद दफ्तर पर चर्चा, विपक्ष- सत्ता आमने-सामने

20 वर्ष पुराने हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

error: