बिहार

रोटरी क्लब सम्राट के पूर्व अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले का हो जल्द खुलासा : संतोष शर्मा

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रोटरी क्लब पटना सिटी का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पटना को एक ज्ञापन सौपा है, जिसमें रोटरी क्लब पटना सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश भदानी पर हुए कातिलाना हमले के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों के तुरंत गिरफ्तारी के लिए एक आवेदन शिष्ट मंडल के द्वारा सौंपा गया. इस शिष्ट मंडल में रोटरी क्लब पटना सिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, क्लब के चेयरमैन और सचिव रोटेरियन राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव, रोटेरियन कृष्ण कुमार यादव और रोटेरियन अधिवक्ता महताब अहमद शामिल थे. शिष्ट मंडल ने पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि समाजसेवियों पर हमला वास्तव में एक दुखद घटना है इसका त्वरित निष्पादन किया जाए।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न